केन्या की संसद के बाहर 10 प्रदर्शनकारियों की गोली लगने से हुई मौत: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स में पैरामेडिक्स के हवाले से बताया गया है कि केन्या की संसद के बाहर तकरीबन 10 प्रदर्शनकारियों की गोली लगने से मौत हो गई। रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने टैक्स बढ़ाने के बिल का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की थी। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "हम चाहते हैं कि हर एक सांसद इस्तीफा दे, नई सरकार बनेगी।"


