Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन लोगों को नहीं मिलता है अटल पेंशन योजना का लाभ?

short by Aakanksha / on Sunday, 25 January, 2026
अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने ₹1,000-₹5,000 की पेंशन मिलती है। इसमें 18 साल से 40 साल तक का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है लेकिन आयकर दाता इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। वहीं, किसी अन्य सामाजिक कल्याण योजना का लाभार्थी भी इस योजना में आवेदन नहीं कर सकता।