कॉन्सर्ट में फोटो के लिए पोज़ देते समय दूसरी मंज़िल की बालकनी से गिरी महिला, वीडियो आया सामने
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हैरी स्टाइल्स के कॉन्सर्ट के दौरान फोटो के लिए पोज़ देते समय 30 वर्षीय महिला दूसरी मंज़िल की बालकनी से नीचे गिर गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। हादसे में महिला के शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से में चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
read more at X


