'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा निर्माता नरेश मल्होत्रा के बेटे और सिनेमैटोग्राफर एम.एन. मल्होत्रा के पोते हैं। उन्होंने 1990 के दशक में वीडियो वर्कशॉप की शुरुआत की, जिसे बाद में 'प्राइम फोकस' बनाया। 2014 में प्राइम फोकस का वीएफएक्स स्टूडियो 'डबल नेगेटिव' के साथ विलय हुआ और डीएनईजी बनी, जिसने पिछले 10 वर्षों में आठ ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं।