Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं आदित्य अशोक जो भारत के खिलाफ पहले वनडे में न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग XI का हैं हिस्सा?

short by Anuj / on Sunday, 11 January 2026
न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में अपनी टीम में आदित्य अशोक को शामिल किया है जो लेग स्पिनर हैं। 2002 में तमिलनाडु में जन्में आदित्य ने 2023 में न्यूज़ीलैंड के लिए वनडे डेब्यू किया था। 2006 में उनका परिवार न्यूज़ीलैंड शिफ्ट हो गया था। वह न्यूज़ीलैंड की अंडर-19 विश्व कप 2020 का भी हिस्सा थे।