कौन हैं कोहली के साथ U19 विश्व कप खेल चुके तन्मय जो अब IPL 2025 में करेंगे अंपायरिंग?
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ अंडर-19 विश्व कप 2008 में खेल चुके तन्मय श्रीवास्तव को आईपीएल 2025 के लिए अंपायर घोषित किया गया है। श्रीवास्तव अंडर-19 विश्व कप 2008 के फाइनल के टॉप स्कोरर थे। उन्होंने 90 प्रथम श्रेणी मैचों में 4,918 रन बनाए थे और 5 साल पहले पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लिया था।
read more at Hindustan Times


