कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह जो 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले भारत के सबसे तेज़ धावक बने?
100 मीटर की दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी करके जालंधर (पंजाब) के 25-वर्षीय स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह भारत के सबसे तेज़ धावक बन गए हैं। उन्होंने यूथ एशिया, जूनियर एशिया सहित कई प्रतियोगिताओं में पदक जीता है। छठी कक्षा से ऐथलेटिक्स की शुरुआत करने वाले गुरिंदरवीर के पिता कमलजीत सिंह पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं। गुरिंदरवीर भारतीय नौसेना में पेटी ऑफिसर हैं।
read more at News18 हिंदी


