Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान जिन्होंने छत्तीसगढ़ में जीता है मेयर पद का चुनाव?

short by खुशी / on Saturday, 15 February 2025
छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव में रायगढ़ नगर निगम से मेयर पद का चुनाव जीतने वाले जीवर्धन चौहान चाय की दुकान चलाते हैं। अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले जीवर्धन 29-वर्ष से भी अधिक समय से बीजेपी से जुड़े हैं। गरीब परिवार से जुड़े जीवर्धन 2010 में बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष और 2011 में एल्डरमैन रह चुके हैं।