कौन हैं ज्योतिषाचार्य के बेटे शिवम मिश्रा जिन्होंने CA फाइनल 2024 की परीक्षा में किया है टॉप?
दिल्ली के रहने वाले शिवम मिश्रा ने सीए फाइनल 2024 परीक्षा में 500/600 अंकों के साथ टॉप किया है। 22 वर्षीय शिवम ने 2022 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम (ऑनर्स) किया था। उन्होंने 2019 में केंद्रीय विद्यालय से 12वीं कक्षा पास की थी। उनके पिता एक ज्योतिषाचार्य हैं जबकि उनकी मां गृहिणी हैं।


