Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं झारखंड के किसान निशांत केरकेट्टा जिनके स्टाइलिश लुक के फैन हुए बॉलीवुड सितारे?

short by शुभम श्रीवास्तव / on Friday, 9 October, 2026
झारखंड के 24-वर्षीय किसान निशांत केरकेट्टा अपने स्टाइलिश लुक और फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हैं। खेतों में काम करते हुए उनके वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनके फैशन सेंस की बॉलीवुड ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, शिबानी दांडेकर और अनुषा दांडेकर ने भी तारीफ की है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें 'ऑरा फार्मर' नाम दिया है।
read more at Moneycontrol