Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स लैरी एलिसन?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 17 September, 2024
फोर्ब्स के मुताबिक, जेफ बेज़ोस ($203 बिलियन) को पछाड़कर लैरी एलिसन $206 बिलियन की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 80-वर्षीय एलिसन ओरेकल के चेयरमैन और सीटीओ हैं जिसे उन्होंने 1977 में शुरू किया था। शुक्रवार से एलिसन की संपत्ति $8.1 बिलियन बढ़ी है। सूची में एलन मस्क ($251 बिलियन) पहले स्थान पर हैं।
read more at Moneycontrol