Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं दुनिया की सबसे अमीर महिला एलिस वॉल्टन?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 27 August, 2024
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, वॉलमार्ट की उत्तराधिकारी एलिस वॉल्टन दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। 1949 में आर्कंसा (अमेरिका) में जन्मीं वॉल्टन ने टेक्सस के ट्रिनिटी विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए किया है। उन्होंने 2011 में क्रिस्टल ब्रिजेस म्यूज़ियम ऑफ अमेरिकन आर्ट की स्थापना की थी। वॉल्टन की नेटवर्थ $95 बिलियन से अधिक हो गई है।
read more at Moneycontrol