कौन हैं दानिश मालेवार जिन्होंने दलीप ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में जड़ा दोहरा शतक?
दलीप ट्रॉफी में 21 वर्षीय क्रिकेटर दानिश मालेवार ने अपने डेब्यू मैच में सेंट्रल ज़ोन की ओर से खेलते हुए नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के खिलाफ दोहरा शतक (203 रन) जड़ा है। वह इस टूर्नामेंट में ऐसा कारनामा करने वाले विदर्भ के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने पहले रणजी सीज़न में 2 शतकों के साथ 783 रन बनाए थे।
read more at हिन्दुस्तान


