कौन हैं मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट में भाग लेने वालीं बिहार की ट्रांस वुमन नव्या सिंह?
कटिहार (बिहार) निवासी नव्या सिंह पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट (2024) में भाग लेने वालीं 3 ट्रांस प्रतिभागियों में से एक रहीं। पेजेंट के टॉप-11 फाइनलिस्ट्स में शामिल नव्या ने 2016 में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। सेक्स चेंज सर्जरी करवा चुकीं नव्या ने कहा कि वह पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को प्रेरणा मानती हैं।


