कौन हैं यूट्यूबर ध्रुव राठी की पत्नी यूली और कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?
यूट्यूबर ध्रुव राठी की पत्नी यूली ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। जर्मनी में बस चुके ध्रुव ने बताया था कि यूली से उनकी मुलाकात 2015 में ट्राम में हुई थी। तब यूली ट्राम से स्कूल और ध्रुव इंटर्नशिप के लिए जाते थे। यूली एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल हैं और ध्रुव के व्लॉग्स में नज़र आती हैं।


