कौन हैं शोभिता धुलिपाला जिनकी नागा चैतन्य से हुई है सगाई?
अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला की गुरुवार को नागा चैतन्य से सगाई हो गई। 1992 में आंध्र प्रदेश में जन्मीं शोभिता ने इकोनॉमिक्स में मास्टर्स की डिग्री ली है। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वालीं शोभिता ने 2016 में 'रमन राघव 2.0' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शोभिता ने 'मेड इन हेवन' और 'द नाइट मैनेजर' वेबसीरीज़ में काम किया है।
read more at ABP न्यूज़


