बीजेपी से 'इस्तीफा' देने वाले शहज़ाद पूनावाला पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं और मशहूर टीवी पैनलिस्ट हैं। वह वकील और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 2008 में कांग्रेस के साथ राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2017 में उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 'धांधली' से कराया गया था।