कौन हैं हरियाणा के सबसे अधिक व सबसे कम संपत्ति वाले नवनिर्वाचित विधायक?
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, हरियाणा के 90 नवनिर्वाचित विधायकों में से निर्दलीय जीतीं सावित्री ज़िंदल (हिसार) के पास सर्वाधिक ₹270.66 करोड़ की संपत्ति है। राज्य में सबसे कम (₹7.20 लाख) संपत्ति बवानी खेड़ा से नवनिर्वाचित विधायक कपूर सिंह (बीजेपी) ने घोषित की है। बकौल एडीआर, राज्य के 90 में से 86 (96%) नवनिर्वाचित विधायक करोड़पति हैं।
read more at ABP न्यूज़


