Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन है महमूद खलील, जिसकी गिरफ्तारी पर अमेरिका में मचा है बवाल

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Saturday, 15 March 2025
फिलिस्तीनी नागरिकों के समर्थक महमूद खलील को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने के बाद सैकड़ों लोग उसके समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। खलील कोलंबिया विश्वविद्यालय का छात्र रहा है और अमेरिका में फिलिस्तीन समर्थक आंदोलनों का बड़ा चेहरा है। उसका जन्म सीरिया में फिलिस्तीनी शरणार्थी परिवार में हुआ था और 2022 में वह स्टूडेंट वीज़ा पर अमेरिका गया था।