Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन होते हैं शंकराचार्य और कैसे मिलती है यह पदवी?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 22 January, 2026
शंकराचार्य अद्वैत वेदांत परंपरा के सर्वोच्च आध्यात्मिक आचार्य होते हैं और यह परंपरा आदि शंकराचार्य ने शुरू की थी। उन्होंने भारत को चार दिशाओं में बांटकर चार मठ (पीठ) स्थापित किए और हर पीठ से एक शंकराचार्य होता है। संबंधित पीठ के वरिष्ठ संन्यासी और विद्वान मिलकर शास्त्र ज्ञान, वैराग्य और आचार-व्यवहार की परीक्षा के आधार पर शंकराचार्य चुनते हैं।