कौनसे केंद्रीय वित्त मंत्री आगे चलकर बने देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति?
मोरारजी देसाई देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जो वित्त मंत्री रह चुके थे और उनके नाम सर्वाधिक 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। उनके अलावा चौधरी चरण सिंह, वीपी सिंह और मनमोहन सिंह वित्त मंत्री के बाद प्रधानमंत्री बने थे। आर वेंकटरमण और प्रणब मुखर्जी 2 ऐसे वित्त मंत्री हुए जो बाद में देश के राष्ट्रपति बने।
read more at हिन्दुस्तान


