कैबिनेट में आपातकाल के खिलाफ प्रस्ताव हुआ पास, पीड़ितों के लिए रखा गया मौन
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1975 में लगाए गए आपातकाल की निंदा करते हुए उसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में आपातकाल को 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया गया है। इसमें कहा गया कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हुआ और जनता के अधिकार छीने गए। साथ ही, आपातकाल के पीड़ितों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
read more at हिन्दु्स्तान


