डेब्यू के 7 साल बाद कामिंदु मेंडिस ने जड़ा पहला शतक, फाइनल में खेली सबसे बड़ी पारी
श्रीलंका के बल्लेबाज़ कामिंदु मेंडिस ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे त्रिकोणीय सीरीज़ के फाइनल में अपना पहला वनडे शतक जड़ा है। मेंडिस का यह डेब्यू के बाद करियर का पहला शतक है। उन्होंने 128 गेंदों पर 131 रन बनाए। पवन रतनायके ने भी 77 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी हुई।
read more at Tv9hindi


