Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किम जोंग-उन ने फिर दी द कोरिया व अमेरिका को परमाणु हथियारों से तबाह करने की धमकी

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 8 October, 2024
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने अपने एक भाषण में फिर से दक्षिण कोरिया व अमेरिका को परमाणु हथियारों से तबाह करने की धमकी दी है। किम ने यह बयान उन्हीं के नाम पर बनी एक यूनिवर्सिटी में दिया है। उन्होंने कहा, "उत्तर कोरिया बिना किसी हिचकिचाहट के अपने दुश्मनों के खिलाफ अपनी सभी आक्रमण क्षमताओं का इस्तेमाल करेगा।"