कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने बताई मेहज़बीन कोटवाला से शादी करने की वजह
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने मेकअप आर्टिस्ट मेहज़बीन कोटवाला से शादी करने की वजह बताई है। उन्होंने कहा, "बेटे मिकाइल (7 वर्ष) को अपने पास रखना चाहता था...मेहज़बीन की परिस्थिति भी मेरे जैसी थी...उनकी एक 10 साल की बेटी है...मुलाकात के अगले दिन ही उनसे शादी के लिए पूछ लिया था।" गौरतलब है, मुनव्वर पहली पत्नी से अलग हो चुके हैं।
read more at Instagram


