Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कुमार विश्वास की कविता 'कोई दीवाना कहता है' की तर्ज़ पर टीचर ने गाकर समझाई गणित

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 5 October 2024
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक टीचर ने कुमार विश्वास की कविता 'कोई दीवाना कहता है' की तर्ज़ पर गा-गाकर गणित समझाई। टीचर बोर्ड पर त्रिभुज बनाकर समझा रहे हैं। यह वीडियो @ArunSinghdeoria नामक अकाउंट से 'X' पर शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, "ये तो कुमार विश्वास को पीछे छोड़ दिए हैं।"