Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कुमार विश्वास की पत्नी पर लगा ₹18.5 लाख रिश्वत लेने का झूठा आरोप, X यूज़र के खिलाफ केस दर्ज

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 18 July, 2025
बाराबंकी (यूपी) में कवि कुमार विश्वास की पत्नी डॉ. मंजू शर्मा के खिलाफ फर्ज़ी और मानहानिकारक पोस्ट करने के मामले में डॉ. श्वेता शर्मा नामक एक X यूज़र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। श्वेता ने पोस्ट कर दावा किया था कि मंजू शर्मा ₹18.5 लाख रिश्वत लेते पकड़ी गई हैं और उसने फर्ज़ी स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था।