वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक, जून तिमाही (Q2) में देश में सोने की मांग 6% घटकर 131 टन रह गई है। बकौल WGC, कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते ग्राहकों ने ज्वेलरी की खरीदारी टाल दी जिससे ज्वेलरी की मांग 15% घट गई। हालांकि, ऊंची कीमतों के कारण कुल मांग का मूल्य 50% बढ़कर ₹1.98 लाख करोड़ पहुंच गया है।