यूनाइटेड किंगडम में कई महिलाओं को जून महीने में 2 बार पीरियड्स आए और हेल्थ एक्सपर्ट ने इसके पीछे देश में पड़ी भीषण गर्मी को एक संभावित कारण बताया। उनका कहना है कि गर्मी से शरीर पर पड़ने वाला तनाव मासिक धर्म को नियंत्रित करने वाले नाजुक हार्मोनल संतुलन को अस्थाई रूप से प्रभावित कर सकता है।