Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों अमेरिका के अधिकतर राष्ट्रपति 20 जनवरी को लेते हैं अपने पद की शपथ?

short by श्वेता यादव / on Friday, 17 January, 2025
अमेरिकी संविधान के 20वें संशोधन के तहत देश का नया राष्ट्रपति 20 जनवरी की तारीख पर ही पद की शपथ लेता है। राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी रूज़वेल्ट अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने साल 1937 में 20 जनवरी को शपथ ली थी। 1933 से पहले तक अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ 4 मार्च को ली जाती थी।