क्यों एक जगह अटककर घूम रहा है दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग?
2020 में टूटकर अलग हुआ दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग (हिमखंड) A23a अंटार्कटिका के उत्तर में कई महीनों से फंसा हुआ है और यह वहीं घूम रहा है। दरअसल, यह आइसबर्ग सिलिंडर की आकृति में घूमते हुए पानी के बड़े हिस्से 'टेलर कॉलम' के शीर्ष पर फंस गया है। 1000-फीट गहरा यह आइसबर्ग न्यूयॉर्क के आकार का 5 गुना है।


