क्यों कुछ लोगों को कुत्तों से बहुत ज़्यादा डर लगता है?
कैडबैम्स हॉस्पिटल्स के सीनियर मनोचिकित्सक डॉक्टर अरुण कुमार के मुताबिक, कुत्तों से होने वाला सायनोफोबिया या बेवजह का डर कई कारणों से हो सकता है। बचपन में कुत्ते के भौंकने, पीछा करने/काटने जैसी घटनाएं सायनोफोबिया की वजह हो सकती हैं। बिना किसी ट्रॉमा के भी एंग्ज़ायटी/फोबिया-प्रोन टेंडेंसीज़ में सामान्य वृद्धि के कारण वयस्क होने पर सायनोफोबिया उभर सकता है।


