क्यों कोल्ड ड्रिंक्स नहीं पीना शरीर के लिए है फायदेमंद?
विशेषज्ञों के मुताबिक, कोल्ड ड्रिंक्स नहीं पीना शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। इसमें मौजूद ऐडेड शुगर से मोटापा और डायबिटीज़ का खतरा बढ़ता है। डॉक्टर के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक्स में दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाने वाला फॉस्फोरिक ऐसिड, दांतों को सड़ाने वाला फ्रक्टोज़ कॉर्न सिरप और कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाला एसेसल्फेम पोटैशियम होता है।


