क्यों किसी और को उबासी लेते हुए देखने पर खुद भी उबासी लेने लगते हैं लोग?
आमतौर पर लोग किसी और को उबासी लेते हुए देखने पर खुद भी उबासी लेने लगते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मस्तिष्क में मौजूद मिरर न्यूरॉन्स किसी और को उबासी लेते हुए देखने पर ऐक्टिवेट हो जाते हैं जिस वजह से लोगों में खुद भी उबासी लेने की इच्छा जग जाती है। ज़्यादातर लोग दिन में 6-23 बार उबासी लेते हैं।


