Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों करवा चौथ के दिन चांद को छलनी से देखा जाता है?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 17 October, 2024
पौराणिक कथा के अनुसार, चंद्रमा को भगवान गणेश ने कलंकित होने का श्राप देते हुए कहा था कि जो भी चंद्रमा को नग्न आंखों से देखेगा वह कलंकित हो जाएगा। इसी कारण से करवा चौथ के दिन चांद को छलनी से देखा जाता है। वहीं, छलनी पर दीया रखा जाता है ताकि उसकी रोशनी से कलंक कट जाए।