क्यों तिब्बत के पठार के ऊपर से उड़ान नहीं भरते हैं विमान?
भूगोल विशेषज्ञ आरए सिंह ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है कि आपातकालीन लैंडिंग के विकल्पों की कमी के चलते विमान तिब्बती पठार के ऊपर से उड़ान नहीं भरते हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय हवाओं की शक्तिशाली लहरें विमान में टर्ब्युलेंस पैदा कर सकती हैं। वहीं, बर्फीले तूफान सहित तिब्बती पठार का बदलता मौसम विमान दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा सकता है।


