Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों नंगी आंखों से सूर्य को लगातार देखने से अंधे हो सकते हैं लोग?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 26 September, 2024
ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ चाको के मुताबिक, सूर्य की तीव्र किरणों को कॉर्निया और लेंस सेंट्रल रेटिना पर फोकस करते हैं और कई मिनट तक ऐसा होने से आंख अंदर से झुलस जाती है। आंख को अंदर से नुकसान पहुंचने के चलते अंधापन या देखने में गंभीर समस्या हो सकती है। सूर्यग्रहण के दौरान यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है।