क्या 'नायक' का सीक्वल बनाएंगे अनिल कपूर? फिल्म की रिलीज़ के 25 साल बाद खरीदे कॉपीराइट्स
ऐक्टर अनिल कपूर ने 2001 में रिलीज़ हुई फिल्म 'नायक' के कॉपीराइट्स खरीदे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, वह फिल्म का सीक्वल बना सकते हैं। हालांकि, 'नायक 2' को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि इस फिल्म को निर्माता एएस रत्नम ने प्रोड्यूस किया था लेकिन बाद में निर्माता दीपक मुकुट ने फिल्म के कॉपीराइट्स ले लिए थे।
read more at Hindustan Times


