Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों पसीना बन जाता है अधिक बदबूदार? कैसे पाएं छुटकारा?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 13 May, 2026
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत के अनुसार, पसीने में कोई गंध नहीं होती लेकिन बैक्टीरिया के संपर्क में आने पर यह बदबूदार बनता है। बकौल डॉक्टर, खराब हाइजीन, लंबे समय तक एक ही कपड़े पहनने, अधिक मसालेदार खाने जैसे कारणों से बदबू बढ़ती है। उन्होंने रोज़ नहाने, ऐंटी-बैक्टीरियल साबुन के इस्तेमाल और गर्मियों में हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी।