Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों पढ़ते समय अक्सर आने लगती है नींद?

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 17 September, 2024
पढ़ते समय अक्सर लोगों को नींद आने की शिकायत रहती है। दरअसल, पढ़ाई के दौरान आंखों से जुड़ी मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। मस्तिष्क पढ़ी हुई बातों को स्टोर करता रहता है और याद रखता रहता है। आंखों की मांसपेशियों के थकने पर नींद आने लगती है। हालांकि, इसके पीछे के सटीक कारणों का वैज्ञानिकों को पता नहीं चला है।