क्यों भोपाल गैस त्रासदी के 40 साल बाद ज़हरीले कचरे को नष्ट करने जा रही है एमपी सरकार?
भोपाल गैस त्रासदी के करीब 40 साल बाद मध्य प्रदेश सरकार यूनियन कार्बाइड के प्लांट के 337 मिट्रिक टन ज़हरीले कचरे को नष्ट करना शुरू करेगी। इससे पहले जहां-जहां इस कचरे के निष्पादन की योजना बनाई गई वहां के स्थानीय लोगों के विरोध के कारण इसे टाल दिया जाता था। अब इस कचरे को पीथमपुर (इंदौर) में नष्ट किया जाएगा।


