Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों भारत-नेपाल सीमा विवाद का मुख्य मुद्दा बना हुआ है लिपुलेख?

short by Himanshu / on Wednesday, 3 June, 2026
भारत, नेपाल और चीन के त्रि-संगम पर स्थित लिपुलेख दर्रे को लेकर भारत-नेपाल में सीमा विवाद है। मुख्य विवाद काली नदी के उद्गम स्थान को लेकर है। बकौल भारत, नदी का स्रोत कालापानी है जिससे ऐसी रेखा बनती है कि कालापानी-लिपुलेख-लिम्पियाधुरा भारत में पड़ते हैं। नेपाल मानता है कि नदी का स्रोत लिम्पियाधुरा है जिससे लिपुलेख-लिम्प्याधुरा-कालापानी नेपाल में पड़ते हैं।