Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों भारत में ऐंटीबायोटिक्स के ओवरडोज़ को लेकर नई स्टडी में किया गया है आगाह?

short by Monika sharma / on Tuesday, 17 September, 2024
लैंसेट की नई स्टडी में ऐंटीबायोटिक्स के अत्यधिक और गलत इस्तेमाल से होने वाले ऐंटीमाइक्रोबियल रेज़िस्टेंस (एएमआर) को लेकर आगाह किया गया है। बकौल स्टडी, 2019 में भारत में करीब 10.4 लाख सेप्सिस मौतों का कनेक्शन एएमआर बैक्टीरिया से था। एएमआर ऐसी कंडीशन है जिसमें बैक्टीरिया/पैरासाइट पर उस दवा का असर बंद हो जाता है जो पहले उसपर असरदार थी।