क्यों मॉनसून में गंभीर रूप ले लेती हैं सांस संबंधी समस्याएं?
यशोदा हॉस्पिटल (हैदराबाद) के डॉ. विश्वेश्वरन के मुताबिक, मॉनसून में विभिन्न पर्यावरणीय कारणों से सांस संबंधी समस्याएं गंभीर रूप लेती हैं। मॉनसून में पानी जमा होने और ह्यूमिडिटी अधिक होने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा बारिश के दौरान खिड़की-दरवाज़ें बंद करने से कमरे की वायु गुणवत्ता खराब हो जाती है जिससे श्वसन तंत्र बिगड़ जाता है।


