क्यों राज्य में ताड़ के 20 लाख पेड़ लगा रही है ओडिशा सरकार?
ओडिशा सरकार ने आकाशीय बिजली से लोगों की मौत की घटनाओं में कमी लाने के मकसद से ताड़ के 20 लाख पेड़ लगाने की शुरुआत की है। पिछले 11 वर्षों में राज्य में आकाशीय बिजली से 4000+ लोगों की मौत हुई है। दरअसल, अधिक ऊंचाई और नमी के कारण ताड़ के पेड़ को बिजली का अच्छा सुचालक माना जाता है।


