दिल्ली हाईकोर्ट ने बौद्धिक संपदा विवाद में अंतरिम आदेश जारी करते हुए मशहूर टीवी शो 'शार्क टैंक इंडिया' फेम Bacca Bucci के उन जूतों की बिक्री पर रोक लगा दी है जिनका डिजाइन Skechers जैसा है। विवादित जूते ज़ब्त किए जाएंगे। अदालत ने पाया कि ये जूते Skechers के डिज़ाइन से 'लगभग समान' या 'भ्रामक रूप से मिलते-जुलते' दिखते हैं।