क्या 'हनुमान अंश' के सीक्वल में अक्षय कुमार होंगे? प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी
'हनुमान अंश' की सफलता के बाद इसके सीक्वल में अक्षय कुमार के शामिल होने की खबरें सामने आईं हैं। हालांकि, फिल्म की प्रोड्यूसर ने इन खबरों को गलत बताया। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी पहले ही फिल्म के दूसरे भाग पर काम शुरू होने की पुष्टि कर चुके हैं। सीक्वल में नीम करौली बाबा के जीवन के आगे के हिस्से दिखाए जाएंगे।


