क्या आप असली हैं?: ऑनलाइन पेश हुए वकील से सुप्रीम कोर्ट की जज
सुप्रीम कोर्ट में एक वकील के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश होने पर जस्टिस बीवी नागरत्ना ने पूछा, "क्या आप असली हैं?" वकील ने कहा, "माई लॉर्ड, आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं असली हूं।" इसके बाद जस्टिस एससी शर्मा ने कहा, "खबर आई थी कि न्यूयॉर्क (अमेरिका) में एक एआई जेनरेटेड इंसान कोर्ट में पेश हुआ और केस लड़ा।"
read more at हिन्दुस्तान


