क्या आप निम्नलिखित असंभव काम करते हैं?: हिंदी के कुछ वाक्य शेयर करते हुए भाषा विशेषज्ञ
हिंदी भाषा के विशेषज्ञ सुरेश पंत ने सोशल मीडिया पर कुछ वाक्य शेयर करते हुए लिखा है, "क्या आप निम्नलिखित असंभव काम करते हैं?" उन्होंने लिखा, "आटा पिसवाना (पीसा तो गेहूं जाता है), दही जमाना (दही को नहीं, दूध को जमाया जाता है तब दही बनता है), गड्ढा खोदना (भूमि को खोदकर गड्ढा बनाया जाता है)।"
read more at X


