Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या डायबिटीज़ के मरीज़ खा सकते हैं मक्के की रोटी? जानें क्या कहता है शोध

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 2 January, 2026
इंडियन जर्नल ऑफ एंडोक्राइनोलॉजी ऐंड मेटाबॉलिज़्म में प्रकाशित शोध के अनुसार, सफेद चावल और रिफाइंड गेहूं जैसे हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले अनाज की जगह मक्का जैसे मध्यम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले अनाज खाने से ग्लाइसेमिक कंट्रोल सुधरता है। मक्के की रोटी में डाइटरी फाइबर ज़्यादा होता है जिससे खून में इसका अवशोषण धीमा होता है और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।